फिर घटे सोने-चांदी के दाम : स्टैंडर्ड सोना पहुंचा 50,350, चांदी 1000 रुपए हुई सस्ती


अंतरराष्ट्रीय बाजार में हो रही उठापटक का असर घरेलू बाजार में नजर आने लगा है। शुक्रवार को एक बार फिर सोने और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। जिसके बाद लगातार बढ़ रहे सोने की कीमत में 150 रुपए की गिरावट हुई है। वहीं चांदी प्रति किलो की कीमत में 1000 रुपए की कमी आई है। सर्राफा व्यापारियों के अनुसार बदलाव का यह दौर आगे भी जारी रहेगा। जिससे कम होती कीमतों में एक बार फिर इजाफे की संभावना है।

सर्राफा कमेटी की और से जारी भाव के अनुसार जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 52 हजार 350 रुपए पर आ गई है। जबकि 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत सोने की कीमत 50 हजार 200 रुपए पहुंच गई है। जबकि सोना 18 कैरेट 42 हजार 200 रुपए प्रति दस ग्राम और 14 कैरट 39 हजार 200 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी रिफाइन की कीमत घटकर 63 हजार रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।

जयपुर के सर्राफा व्यापारी भरत मित्तल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में हो रहे बदलाव की वजह से लगातार कीमतों में बदलाव हो रहा है। ऐसे में जहां सोने की कीमत में मामूली बढ़ोतरी की संभावना है। वहीं चांदी रुपए प्रति किलो 65 हजार तक महंगी हो सकती है। ऐसे में जो भी निवेशक सोने और चांदी में निवेश करना चाहते हैं। उनके लिए यह वक्त सबसे ज्यादा शानदार है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post